फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: हीटर पर चाय बना रहे वृद्ध की करंट लगने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुरा। हीटर पर चाय बना रहे वृद्ध को करंट लग गया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पत्नी जब कमरे में पहुंची तो पति को पड़ा देख उनकी चीख निकल गई। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के नरौल गांव निवासी शेरे पाल (60) रविवार की सुबह कमरे में लगे हीटर पर चाय बना रहे थे। किनारे पर कट होने से उन्हें करंट लग गया और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि वह बिजली उपकरणों की मरम्मत करने का काम करते थे। उनके तीन बेटे हैं। वह पत्नी के साथ दूसरे घर में रहते थे। उनकी मौत से पत्नी राममूर्ति सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सीओ अंबुज कुमार का कहना है कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें