फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: ट्रक की टक्कर से हाईवे पार कर रहे वृद्ध की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
एट। ट्रक की टक्कर से हाईवे पार कर रहे वृद्ध की मौत पुलिस ने उन्हें मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वृद्ध बेटी के यहां से लौटकर घर जा रहे थे।
विज्ञापन

एट थाना क्षेत्र के धमसैनी गांव निवासी सुबराती (80) की रविवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। उनके पुत्र नसीम ने बताया कि उनके पिता बहन के यहां मध्य प्रदेश के भांडेर गए थे। शाम को वह घर लौट रहे थे। जैसे ही वह एट प्लाजा के पास स्थित हाईवे को पार करने लगे तो एक लेन होने की वजह से झांसी की ओर से आ रहे ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे उनकी मौत हो गई।
बताया कि वह घर पर ही रहते थे। युवक का कहना है कि अगर सड़क सिंगल लेन न होती तो उनके पिता आज जिंदा होते। पुलिस ने ट्रक व चालक को कब्जे में ले लिया है। थाना प्रभारी पंकज कुमार पांडे का कहना है जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें