फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार मां की मौत, बेटा गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
कालपी। उसरगांव के पास सोमवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटे घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया, जहां मां को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर हालत में बेटे को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नया पाठकपुरा कोंच बस स्टैंड के पास निवासी ब्रह्मानंद की पत्नी विजय लक्ष्मी (48) मायके में गमी हो जाने के चलते बेटे ऋतुराज (20) के साथ बाइक से कदौरा जा रही थी। बाइक कोतवाली क्षेत्र के उसरगांव के पास पहुंची कि किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इससे मां-बेटे सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टरों ने विजय लक्ष्मी को मृत घोषित कर दिया गया। ऋतुराज की गंभीर हालत होने पर उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
परिजनों का कहना है कि दोनों शाम को घर लौटने की बात कहकर निकलने थे, लेकिन क्या पता था कि यह हो जाएगा। कोतवाल परमहंस तिवारी ने बताया कि हादसे में महिला की मौत हुई है। बेटा घायल हुआ है। टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें