फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: कुत्ते के काटने से जख्मी मासूम ने दम तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
आटा। कुत्ते के काटने से जख्मी मासूम की इलाज के दौरान मौत हो गई। घर के बाहर खेलते समय 23 दिन पहले उसे कुत्ते ने काट लिया था। परिजनों ने उसे केजीएमयू में भर्ती कराया था। सोमवार की रात उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के परासन गांव निवासी माता प्रसाद का पुत्र हर्षित (06) सात जून को घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान एक कुत्ते ने उसे पैर व हाथ में काट लिया था। परिजनों ने उसे सीएचसी पहुंचाया। गंभीर हालत होने पर उसे कानपुर रेफर कर दिया गया था। आराम न मिलने पर परिजनों ने उसे केजीएमयू लखनऊ में भर्ती कराया था। 23 दिन तक चले इलाज के बाद सोमवार की रात उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
परिजनों ने बताया कि माता प्रसाद की चार बेटियों के बाद हर्षित ही उनका इकलौता बेटा था। उसकी मौत से परिवार सदमे में है। मां बेसुध है, बाकी परिजन उन्हें संभाल रहे हैं। मासूम का शव देखकर हर किसी की आंखें नम हो गईं। शव का अंतिम संस्कार जलप्रवाह के रूप में किया गया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि धरनीधर यादव ने बताया कि कुत्ते के काटने के बाद मासूम लगातार बीमार चल रहा था, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है। थाना प्रभारी अजय सिंह ने बताया कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें