फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: बाइक खड़ी करने को लेकर हुए विवाद में चार के खिलाफ रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। गोविंदेश्वर मंदिर के पास बाइक खड़ी करने को लेकर हुए विवाद में घायल हुए युवक के चाचा मंगलवार को तहरीर दी। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामला 23 जून का है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र मोहल्ला बैठगंज निवासी सुनील कुमार गुप्ता ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उनका भतीजा सलिल गुप्ता 23 जून की रात करीब एक बजे औरैया मार्ग पर स्थित कन्हैया होटल के पास पड़ा मिला था। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया था। जब उसे आराम नहीं मिला तो 25 जून को उसे झांसी प्राइवेट चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान पता चला कि सलिल के सिर में गंभीर चोट है। सिर में गंभीर चोट होने के कारण वह कोमा में चला गया है।
जानकारी करने पर पता चला है कि 23 जून को रात्रि करीब साढ़े 11 बजे गोविंदेश्वर मंदिर के पास कार के सामने बाइक खड़ी करने को लेकर अंकित पोरवाल, यश पोरवाल व अभिषेक पोरवाल निवासीगण मुरलीमनोहर और सक्षम शर्मा निवासी दबगरान के साथ विवाद हुआ था। घटना के बाद सलिल अपने मित्र अंशुल के साथ कन्हैया होटल में खाना खाने गया था। जहां पर इन युवकों ने उसके साथ मारपीट की और जानलेवा हमला किया है। पीड़ित के चाचा की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी चार युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाल अजीत सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें