फोटो-31 क्षतिग्रस्त खड़ी ऑटो। संवाद
ट्रक ने ऑटो में मारी टक्कर, पांच घायल
आटा। थाना क्षेत्र के झांसी कानपुर हाईवे पर स्थित रेलवे स्टेशन के पास मंगलवार की देर शाम ट्रक ने सवारी भरकर जा रहे ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में तीन महिलाओं सहित पांच लोग घायल हो गए। वहीं आपे क्षतिग्रस्त हो गई। घायलों की चीखपुकार सुनकर पहुंचे राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने टोल की एंबुलेंस से घायलों अनिल (40) निवासी उरई, ममता (35) निवासी इटौरा, राजेश्वरी (50) निवासी उरई, उर्मिला (55) निवासी लुहारगांव और राजकुमार (30) निवासी उरई को जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने ट्रक व ऑटो को कब्जे में ले लिया है। जबकि ट्रक चालक मौके से भाग गया है। (संवाद)
----------
आरोपी गिरफ्तार
कालपी। कोतवाली क्षेत्र के रावगंज निवासी वर्षा गुप्ता ने दो दिन पहले कालपी कोतवाली में एटीएम चोरी होने के बाद खाते से 48 हजार रुपये निकालने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपी पवन कुमार निवासी मोहल्ला हरीगंज कालपी को मुन्ना फूल पावर चौराहा से पकड़ लिया। पुलिस पूछताछ में उसके बनारस, उरई तथा कालपी से रुपये निकाले जाने की बात कही है। उसने बताया कि निकाले गए रुपये उसने सट्टे में खर्च कर लिए। (संवाद)