फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: निर्माण कार्यों में धांधली का आरोप लगा सभासदों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बोर्ड बैठक में प्रस्तावों की अनदेखी से नाराज सभासदों ने मंडलायुक्त से शिकायत की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुरा। नगर पंचायत रामपुरा में कराए जा रहे गुणवत्ताविहीन निर्माण कार्य व बोर्ड बैठक में सभासदों द्वारा दिए गए प्रस्तावों की अनदेखी से नाराज सभासदों ने मंडलायुक्त से शिकायत की है।
नगर पंचायत रामपुरा में कराये जा रहे निर्माण कार्यों में मानकों की अनदेखी तथा ठेकेदारों की मनमर्जी से कार्य करने पर सभासदों ने विरोध दर्ज कराया हैं। सभासद अल्ताफ खान, ब्रजेश, सूरजमुखी, रंजना देवी, मनोज, विमल, ब्रजेंद्र, दयावती, जाकिर खान ने आरोप लगाया कि नगर पंचायत चेयरमैन गायत्री वर्मा से भी शिकायत की है, लेकिन कोई कार्रवाई न होने पर मंडलायुक्त झांसी से शिकायत की है।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि नगर पंचायत रामपुरा में मैन बाजार में नाली निर्माण व जाली कार्य, गोधन राठौर के घर से प्राइमरी स्कूल तक नाली रिपेयरिंग व इंटरलॉकिंग कार्य, यादराम के घर से नाली रिपेयरिंग व इंटरलॉकिंग कार्य, मेघ सिंह के मकान से बारात घर तक सीसी निर्माण व नाली निर्माण कार्य, उमा चेयरमैन के घर से लूचि के घर तक नाली व सीसी निर्माण कार्य आदि जैसे सात निर्माण कार्यों में धांधली की गई हैं।
विज्ञापन

कई निर्माण कार्यों की लोगों ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की है। नगर पंचायत अध्यक्ष ने किसी भी ठेकेदार से कार्य की गुणवत्ता के बारे में कुछ नहीं कहा। सभासदों द्वारा बोर्ड बैठक में दिए गए विकास कार्यो पर आज तक नगर पंचायत द्वारा कोई कार्य नहीं कराया गया। नगर पंचायत द्वारा सात वाटर कूलर लगने थे। जिसमे एक साल में सिर्फ तीन ही लगाए गए हैं। उन्होंने जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें