फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: घर में झोलाछाप ने महिला से की छेड़खानी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का मामला, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
जालौन। इंजेक्शन लगाने के लिए घर में आए झोलाछाप ने महिला से छेड़खानी कर दी। विरोध करने पर मारपीट कर दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी झोलाछाप के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार को उसके ससुर कारसदेव मंदिर गए थे। घर पर वह अकेली थी। उसकी तबीयत खराब थी। उदोतपुरा निवासी झोलाछाप नितिन उर्फ मुकेश उसे इंजेक्शन लगाने आ गया। घर के अंदर आकर जब परिवार के लोगों के बारे में पूछा तो उसने बता दिया कि ससुर मंदिर गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसे अकेला देखकर उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। जब उसने विरोध किया तो उसे जमीन पर गिरा दिया। रोकने पर मारपीट कर दी। शोर सुनकर आसपास के लोगों को आते देखकर वह धमकी देकर भाग गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण कराकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाल अजय ब्रह्म तिवारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें