फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: प्लॉट पर निर्माण के दौरान महिला से मारपीट का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। कैलिया बाईपास स्थित एक प्लॉट पर निर्माण कार्य के दौरान महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता ने तीन लोगों पर हमला करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


ग्राम लौना निवासी मोहिनी ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि बुधवार शाम करीब सात बजे वह अपने प्लॉट पर निर्माण कार्य करा रही थीं। तभी एक व्यक्ति अपने दो बेटों के साथ वहां पहुंचा और बिना किसी कारण गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपियों ने महिला, उसके भाई और एक सहयोगी के साथ मारपीट कर दी। इससे वे घायल हो गए। पीड़िता का आरोप है कि हमलावरों ने वहां काम कर रहे मजदूरों को भी धमकाया और माहौल में दहशत फैला दी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें