फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: बकाया मजदूरी मांगने पर मजदूर से मारपीट का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। मकान में फॉल्स सीलिंग का काम पूरा करने के बाद बकाया मजदूरी मांगने गए मजदूर ने सराफा व्यापारी पर मारपीट और धमकी देने का आरोप लगाया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, वायरल वीडियो की संवाद न्यूज एजेंसी पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन

कालपी कोतवाली क्षेत्र के हरीगंज निवासी दीपचंद्र ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह मकानों में फॉल्स सीलिंग का काम करता है। नगर के एक सराफा व्यापारी के उरई स्थित मकान में फॉल्स सीलिंग का काम 30 हजार रुपये में लिया था। काम पूरा होने के बाद 15 हजार रुपये मजदूरी बकाया रह गई थी। आरोप है कि बकाया रकम मांगने पर व्यापारी लगातार टालमटोल करते रहे।
दीपचंद्र के मुताबिक, तीन अक्तूबर को वह बकाया मजदूरी मांगने व्यापारी की दुकान पर पहुंचा। आरोप है कि वहां व्यापारी ने उसे जातिसूचक गालियां देते हुए मारपीट की। पीड़ित का कहना है कि घटना के बाद शिकायत करने और दोबारा रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ अजय कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत मिली है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें