फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: गणित क्विज में अक्षिता पहले, आयुषी दूसरे स्थान पर

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में मंगलवार को भारतीय गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जयंती पर गणित मेले का आयोजन किया गया। इसमें हुई गणित क्विज में किशोर वर्ग में अक्षिता पहले, आयुषी दूसरे एवं नंदिनी तृतीय स्थान पर रहीं। तरुण वर्ग में सुगंध पहले स्थान पर,आदित्य भदौरिया दूसरे एवं प्रवीण तीसरे स्थान पर रहे। वही, मॉडल प्रतियोगिता में सोम ने पहला, अनुराग ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय के प्रधानाचार्य अतुल कुमार बाजपेई ने किया। उन्होंने मां सरस्वती एवं महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। कहा कि श्रीनिवास रामानुजन एक ऐसी प्रतिभा थे जिन्होंने बिना किसी औपचारिक प्रशिक्षण के गणित की दुनिया में क्रांति ला दी। कार्यक्रम प्रभारी मनोज तिवारी एवं अमित पाठक ने छात्र-छात्राओं को बताया कि रामानुजन ने जीवन काल में 3884 से अधिक समीकरण और प्रमेय दिए जिनके हम सभी आज अध्ययन कर रहे हैं।
बताया गया कि 13 वर्ष की उम्र में ही उन्होंने त्रिकोणमिति में महारत हासिल कर ली थी। इसलिए उन्हें सभी गणित का जादूगर भी कहते हैं। इस दौरान महेश तिवारी, जगरूप यादव, आशुतोष त्रिपाठी, विनीता नायक, कामता प्रसाद, राजकुमार यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें