फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: युवक ने फंदा लगाकर जान दी

विज्ञापन
फोटो - 08 मृतक अमरेंद्र तिवारी।
विज्ञापन
जालौन। कुठौंद खुर्द में सोमवार रात युवक ने कमरे में लगे हुक से रस्सी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। पड़ोसी ने खिड़की से उसे फंदे पर लटका देखा तो उसने परिजनों और मोहल्ले के लोगों को सूचना दी। पुलिस जांच में जुटी है। युवक मंडी से हरी मटर बेचकर घर आया था।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के कुठौंदा खुर्द निवासी अमरेंद्र तिवारी (27) खेती कर पिता रामजी लाल तिवारी का हाथ बंटाता था। सोमवार की रात उसने आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बताया कि वह सोमवार को खेत में लगी हरी मटर को मंडी में बेचकर रात को करीब दस बजे घर लौटा था। इसके बाद वह खाना खाकर कमरे में चला गया और उसने यह कदम उठा लिया। बताया कि वह दो भाइयों में बड़ा था। उसका छोटा भाई ऋषभ दिल्ली में रहकर एक कंपनी में काम करता है।
बताया कि युवक की मां बृजेशी देवी दिव्यांग है। सूचना पर पहुंचे सीओ शैलेंद्र कुमार बाजपेई ने फोरेंसिक टीम के साथ जांच की। सीओ का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह का पता चलेगा। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें