फोटो-12-सम्मानित छात्रा के साथ विद्यालय का स्टाफ। स्रोत-विद्यालय
उरई। महर्षि विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल उरई की छात्रा अक्षरा शर्मा को सीबीएसई परीक्षा सत्र 2024-25 में वाणिज्य वर्ग से 97.8 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। अक्षरा ने देश भर में तीसरा स्थान प्राप्त किया है।
छात्रा की इस उपलब्धि पर महर्षि विद्या मंदिर राष्ट्रीय कार्यालय भोपाल की ओर से प्रोत्साहन स्वरूप तीन हजार रुपये की धनराशि एवं प्रमाणपत्र प्रदान किया गया। वहीं विद्यालय प्रबंधन की ओर से भी एक हजार रुपये की धनराशि देकर छात्रा को पुरस्कृत किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य एएन सिंह ने छात्रा को चेक प्रदान करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने बताया कि अक्षरा शर्मा ने 97.8 प्रतिशत अंक अर्जित कर महर्षि विद्या मंदिर संस्थान की देश भर की शाखाओं में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। छात्रा की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल रहा इस दौरान सुमित श्रीवास्तव, श्रीकांत श्रीवास्तव, अंजू सिंह, किरण सक्सेना, अमरीशा सिंह, संजय श्रीवास्तव, गीतेश गोस्वामी, संदीप शर्मा, पुष्पा देवी, राधा गुप्ता, सोनम यादव, मानसी दीक्षित, जीपी राठौर, मनमोहन, प्रियंका सिंह आदि रहे। (संवाद)