फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आकाश का कमाल, बीएसएस ए को खिताब

विज्ञापन
-ट्राफी के साथ विजेता टीम के खिलाड़ी व अतिथि। - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई। आकाश की घातक गेंदबाजी की बदौलत अंडर 16 का क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच बीएसएस ए ने जीत लिया। शनिवार को खेले गए मैच में टीम ने बीएसएस बी को 93 रन से पराजित कर दिया। आकाश ने एक ओवर में पांच विकेट चटकाकर बीएसएस बी टीम को धराशायी कर दिया। उसने दो ओवर में कुल छह विकेट हासिल किए।
विज्ञापन

शनिवार को जमुनादेवी महाविद्यालय में खेला गया फाइनल मुकाबला एकतरफा हो गया। पहले बीएसएस ए ने 20 ओवर में 127 रन बनाए। आकाश ने 37, कुलदीप ने 20 और शोएब ने 15 रन बनाए। बीएसएस बी के अभिनय ने दो और वेंकटरमन, अविरल और नसीम ने एक-एक विकेट लिया। टीम बी के बल्लेबाज ज्यादा देर नहीं टिक सके। स्पिनर आकाश राजपूत ने लगातार पांच विकेट लेकर मैच अपने पाले में कर लिया। आकाश ने दो ओवर में छह विकेट हासिल किए। कमल और शोएब को दो-दो विकेट मिले। बी टीम की ओर से सिर्फ अभिनय ही नौ रन बना पाए। महज पांच ओवर में 34 रन पर टीम ऑल आउट हो गई। अंपायरिंग सुशील दीक्षित और अमित राजपूत ने की। विजेता और उप विजेता टीम के कप्तान को शील्ड देकर साथियों समेत सम्मानित किया।
मुख्य अतिथि एडीएम प्रमिल कुमार ने कहा कि मेहनत व्यर्थ नहीं जाती। खिलाड़ी वर्ग चरित्र के बारे में ज्यादा मजबूत होता है। उस पर इस तरह कर आरोप दूसरे जैसे नहीं लग पाते। सामाजिक न्याय किसान मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश निरंजन भैयाजी ने कहा कि खिलाड़ी को किसी भी प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने को कड़ी मेहनत करते रहने चाहिए। टूर्नामेंट का मैन ऑफ द सीरीज अभिनय, मैन ऑफ द मैच आकाश राजपूत और बेस्ट बॉलर का खिताब भी आकाश को मिला। इस दौरान श्रीकांत वर्मा, उत्तम, अंशु कुमार, विनय सेंगर, नीरज पाठक, प्रभाकर सिंह, गौरव अग्रवाल, श्रीकांत शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें