फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ता तापमान गेहूं की फसल के लिए नुकसानदेह

विज्ञापन
खेत में खड़ी गेहूं की फसल। - फोटो : ORAI
विज्ञापन
माधौगढ़। मार्च में तापमान में एकाएक बढ़ोतरी होने से किसान चिंतित होने लगे हैं। किसानों का कहना है कि इसी तरह तापमान बढ़ता गया तो गेहूं की पैदावार में गिरावट हो जाएगी। पिछले चार-पांच दिनों से तापमान में बढ़ोतरी हुई है। मौसम वैज्ञानिक बताते हैं कि यह मौसम गेहूं की फसल के लिए अनुकूल नहीं है। यदि तापमान बढ़ने के साथ गर्म हवाएं चलने लगीं तो गेहूं की बालियां कमजोर हो जाएंगी। इससे उत्पादन में भी गिरावट होगी। किसानों को काफी नुकसान झेलना पड़ेगा।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र के अध्यक्ष वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. राजीव सिंह का कहना है कि मौसम में गर्मी गेहूं की फसल के लिए सही नहीं है। ऐसा मौसम पछेती गेहूं की फसल को ज्यादा प्रभावित करता है। वहीं तेज हवा का चलना अगर शुरू हो गया तो समझो पछेती गेहूं फसल की पैदावार में तो गिरावट होगी ही। साथ ही गुणवत्ता और आकार पर भी असर पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें