उरई। पत्नी से विवाद के बाद युवक ने सल्फास खाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
डकोर कोतवाली क्षेत्र के गुढ़ा बंधौली निवासी धर्मेंद्र सिंह परिहार (28) कई वर्षों से शहर के मोहल्ला इंदिरा नगर में पत्नी व अपने बच्चे के साथ रहता था। मंगलवार को उसका पत्नी प्रियंका से विवाद हो गया। इस पर उसने सल्फास खा लिया। कुछ देर में वह अचेत हो गया। पत्नी जब कमरे में पहुंची तो उसे अचेत देख चीख पड़ी। मोहल्ले के लोगों ने उसे मेडिकल काॅलेज पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया।
छोटे भाई ओमेंद्र सिंह ने बताया कि वह गुजराज में रहकर कंपनी में काम करता था, लेकिन कई महीनों से वह काम पर नहीं गया था। इससे उसका पत्नी से आए दिन विवाद होता रहता था। इसी के चलते उसने आत्महत्या की है। छोटे भाई ने बताया कि उसके पिता पुलिस विभाग में थे। उनकी मौत होने पर उसे नौकरी मिल गई थी। वह बांदा में तैनात है। भाई भाभी के साथ उरई में रह रहा था। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। कोतवाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच पड़ताल की जा रही है।