फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: 22 दिन बाद दंपती से लूट करने वाले दो बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

Tue, 12 Mar 2024 10:40 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। कुठौंद थाना क्षेत्र में पुलिस ने 22 दिन पहले दंपति से गोली मारकर लूट करने वाले दो बदमाशों को पकड़ा है। मुठभेड़ में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है। इनमें एक 25 हजार का ईनामी भी है। उनके पास से लूटा हुआ आभूषण, 25 हजार 412 रुपये की नगदी, बाइक व अवैध असलहा बरामद हुए हैं। पकड़े गए बदमाशों के खिलाफ कई थानों में रिपोर्ट दर्ज है।
विज्ञापन

सीओ राम सिंह ने बताया कि 18 फरवरी को थाना कुठौंद क्षेत्र में जालौन वाली माता मंदिर के पास देर शाम एक दंपती के साथ मोटरसाइकिल सवार बदमाशों द्वारा लूट की गई थी। उन बदमाशों द्वारा गोली भी चलाई गई थी। एसओजी व सर्विलांस टीम मुखविर और सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की तलाश शुरू की। सोमवार को जलौन वाली माता मंदिर के पास चेकिंग की जा रही थी। मोटर साइकिल सवार दो बदमाशों के आने की जानकारी मिली। संदिग्ध दिखने पर उन्हें रोका गया तो वे भागने का प्रयास करने लगे।
उन्होंने पुलिस टीम पर फयरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में 25 हजार रुपये का ईनामी औरैया के थाना अयाना का हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त व सलीम गुर्जर डकैत गैंग का सदस्य रिजवान उर्फ डूंडा उर्फ़ लूला और इटावा के थाना बकेवर का हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त पंकज उर्फ रंगोली के पैर में गोली लग गई। उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। सीओ ने बताया कि रिजवान के खिलाफ औरैया, इटावा, जालौन और कानपुर में हत्या समेत अलग अलग धाराओं में 24 मुकदमें दर्ज हैं। वहीं पंकज के खिलाफ इटावा, जालौन, कानपुर नगर, कानपुर देहात, फर्रुखाबाद में लूट, जान लेवा हमला समेत 28 मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें