फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: मानसिक कमजोर युवक ने खंडित की बुद्ध प्रतिमा, गांव में तनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
माधौगढ़। गोहन थाना क्षेत्र के ग्राम सरावन के मजरा बदनपुरा में बुधवार सुबह गौतम बुद्ध की प्रतिमा खंडित किए जाने से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण प्रतिमा स्थल पर एकत्र हो गए और दोषी के खिलाफ कार्रवाई तथा नई प्रतिमा स्थापित कराने की मांग करने लगे। पुलिस का कहना है कि मानसिक रूप से कमजोर युवक ने प्रतिमा खंडित की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव के नाले के पास गौतम बुद्ध की प्रतिमा स्थापित थी। बुधवार सुबह गांव का ही मानसिक रूप से कमजोर युवक मोहित प्रतिमा के पास पहुंच गया और उसे क्षतिग्रस्त करने लगा। इस दौरान प्रतिमा के हाथ टूट जाने से वह खंडित हो गई। घटना को देखकर किसी ग्रामीण ने गांव में सूचना दे दी, जिसके बाद लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई।
सूचना पर एसडीएम विनय कुमार मौर्य, क्षेत्राधिकारी शैलेंद्र कुमार बाजपेई तथा गोहन थाना प्रभारी सतीश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया और आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। ग्रामीणों ने दोषी के विरुद्ध कार्रवाई करने के साथ-साथ नई प्रतिमा स्थापित कराने की मांग की। प्रशासन द्वारा शीघ्र नई प्रतिमा लगाए जाने का आश्वासन दिए जाने के बाद ग्रामीण शांत हुए। पुलिस का कहना है कि युवक मानसिक रूप से कमजोर है।
विज्ञापन

एसडीएम विनय कुमार मौर्य ने बताया कि प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने वाले व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। साथ ही गौतम बुद्ध की नई प्रतिमा स्थापित कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें