फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: 15 हजार की रिश्वत लेते एडीओ आईएसबी गिरफ्तार

विज्ञापन
 एंटी करप्शन टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया एडीओ रमेश उदैनिया। - फोटो : एंटी करप्शन टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया एडीओ रमेश उदैनिया।
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। प्रधान प्रतिनिधि से 15 हजार की रिश्वत लेते एडीओ आईएसबी को बुधवार एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया। वह गांव में हुए निर्माण कार्यों में भुगतान के एवज में रुपये मांग रहा था। पीड़ित ने एंटी करप्शन टीम से शिकायत की थी। बुधवार को टीम ने जाल बिछा कर उसे गिरफ्तार कर लिया। टीम उसे अपने साथ झांसी ले गई है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मौखरी गांव निवासी आकाश कुमार ने भ्रष्टाचार निवारण संगठन झांसी इकाई से शनिवार को शिकायत की थी कि उनकी मां गीता देवी ग्राम कुइया मजरा मौखरी की वर्तमान ग्राम प्रधान हैं। वह प्रधान प्रतिनिधि के रूप में ग्राम पंचायत से जुड़े कार्यों की देखरेख खुद करती हैं। गांव में जलरोधक बांध निर्माण, पुलिया निर्माण और अस्थायी गोशाला के समतलीकरण जैसे कार्यों के लिए मनरेगा और ग्राम निधि से 8,55,000 रुपये स्वीकृत हुए थे।
कार्य पूर्ण होने के बाद लेबर के खातों में भुगतान भी कर दिया गया। इस कार्य के एवज में डकोर विकास खंड के सहायक विकास अधिकारी (एडीओ आईएसबी) रमेश कुमार उदैनिया ने 15,000 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। जब रिश्वत देने से इन्कार किया तो अधिकारी द्वारा उनके अन्य लंबित भुगतान रोकने की धमकी दी गई। टीम ने शिकायतकर्ता से बात कर पूरा प्लान तैयार किया और बुधवार की सुबह उरई पहुंचे। इसके बाद टीम ने शिकायतकर्ता को एडीओ को रुपये देने के लिए कहा।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर करीब तीन बजे शिकायतकर्ता रुपये लेकर ब्लाॅक कार्यालय पहुंचा। जैसे ही एडीओ ने रुपये अपनी जेब में रखे तभी एंटी करप्शन टीम ने उसे पकड़ लिया। आरोपी ने टीम से धक्कामुक्की की, लेकिन टीम के सदस्य उसे पकड़े रहे। टीम उसे उरई कोतवाली ले गई। पूछताछ के बाद टीम के सदस्य एडीओ को लेकर झांसी चले गए।
बता दें कि रमेश कुमार उदैनिया जालौन ब्लाॅक के धंतौली धनौरा गांव के रहने वाले हैं। वर्तमान में उरई शहर के मैकेनिक नगर मोहल्ले में रहते हैं। टीम ने उनके खिलाफ उरई कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। भ्रष्टाचार निवारण संगठन झांसी इकाई टीम का नेतृत्व निरीक्षक शादाब खान ने किया। टीम में श्याम सिंह, इरशाद खां, राहुल कुशवाहा, ओमकार सिंह, कमल, शिवम कुमार द्विवेदी और जितेन्द्र सिंह शामिल रहे।







वीडीओ संघ के प्रांतीय महामंत्री हैं एडीओ
शहर के मोहल्ला पाठकपुरा निवासी रमेश चंद्र उदैनिया ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के महामंत्री पद पर हैं। इससे जिले के अधिकारी मामूली शिकायत मिलने पर ध्यान नहीं देते हैं। अगर कोई शिकायत भी करता है तो पद की वजह से अधिकारी मामले का रफादफा करवा देते थे। इससे शिकायत होने के बाद भी कोई एडीओ के खिलाफ शिकायत नहीं करता है। एडीओ आईएसबी रमेश उदैनिया दो साल से डकोर ब्लाॅक में तैनात हैं। वह करीब पांच साल तक डकोर में ही सचिव पद पर तैनात रहे हैं। इससे क्षेत्र में उनकी अच्छी खासी पकड़ है। इसी का फायदा उठाकर वह ग्राम प्रधानों को टारगेट करते हैं और उनसे भुगतान के एवज में रुपयों की मांग करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें