जालौन। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दमां में रंजिश के चलते युवक को रास्ते में रोककर गाली-गलौज और धमकी देने के मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है।
गांव निवासी दीपक ने पुलिस को बताया कि बुधवार सुबह वह किसी काम से गांव जा रहा था। रास्ते में गांव के ही रोहित ने उसे जबरन रोक लिया। आरोप है कि रंजिश के चलते रोहित ने उसके साथ विवाद करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर धमकी देने लगा। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है। (संवाद)