फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: शराब की दुकान पर एमआरपी से ज्यादा वसूली पर कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
कालपी। तहसील क्षेत्र में आबकारी विभाग ने अवैध वसूली और मदिरा दुकानों की अनियमितताओं पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। सोमवार को आबकारी निरीक्षक मुकेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में चलाए गए विशेष चेकिंग अभियान में एक देशी शराब की दुकान पर एमआरपी से अधिक दाम पर शराब बेचने की पुष्टि हुई, जिस पर लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

टीम ने कालपी क्षेत्र की देसी मदिरा और कंपोजिट दुकानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दुकान में मौजूद शराब के स्टॉक की गणना की गई और उसका मिलान विभागीय अभिलेखों से किया गया। इसके साथ ही गुप्त रूप से टेस्ट खरीदारी कराई गई। इसी दौरान जोल्हूपुर मोड़ स्थित सिद्धवती देशी शराब दुकान में शराब तय कीमत से अधिक दाम पर बेची जाती पाई गई। आबकारी निरीक्षक मुकेश प्रताप सिंह ने बताया कि इस दुकान के अनुज्ञापी के खिलाफ नियमानुसार लाइसेंस निलंबन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। विभाग ने इसे गंभीर उल्लंघन मानते हुए तुरंत कार्रवाई की संस्तुति दी है। उन्होंने कागजी कार्रवाई करके डीएम के पास भेज दी है। अब उनके स्तर से कार्रवाई होनी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें