फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध निमार्ण पर सिटी मजिस्ट्रेट ने 7 मकान मालिकों को जारी की नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। बिना नक्शा पास कराए किए जा रहे अवैध निर्माण पर प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। सोमवार को सिटी मजिस्ट्रेट सुनील कुमार शुक्ला के नेतृत्व में ओडीए की टीम ने कई मोहल्लों में छापा मारा। इस दौरान अवैध निर्माण करते सात लोगों को पकड़ा। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि सभी को नोटिस जारी कर पक्ष रखने के लिए दो दिन का समय दिया गया है।
विज्ञापन

बता दें कि जिला प्रशासन के निर्देश के बाद भी जिले में बिना नक्शा पास कराए अवैध निर्माण धड़ल्ले से किए जा रहे हैं। इस पर डीएम प्रियंका निरंजन ने तीन प्रशासनिक टीमों का गठन कर अधिकारियों को अवैध निर्माण करने वालों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
सोमवार सिटी मजिस्ट्रेट सुनील कुमार शुक्ला ने शहर के कई मोहल्लों का निरीक्षण किया। इस दौरान बिना नक्शा पास कराए अवैध निर्माण कराने वाले सात मकान मालिकों को नोटिस जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि निरीक्षण में दीपक सिंह, ब्रजेश राठौर, गीता देवी, हेमलता निरंजन, अभय सिंह, ब्रजेंद्र सिंह आदि को नोटिस जारी किए हैं। सभी को अपना पक्ष रखने के लिए दो दिन का समय दिया गया है। ये लोग अपना नक्शा पेश कर सकते हैं। वैध नक्शा न मिलने पर सभी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें