उरई। खेत पर चारा लेने गई महिला के साथ दुष्कर्म करने व घटना का वीडियो बनाने में एक आरोपी को मंगलवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसे न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
गोहन थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने थाना पुलिस को तहरीर दी थी। इसमें बताया था कि 14 सितंबर की दोपहर उसकी पत्नी खेत पर जानवरों को चारा लेने गई थी। मोनू और उसके साथी मुकेश ने उसे पकड़ लिया। उसके साथ दुष्कर्म किया। मोनू और मुकेश ने वीडियो भी बनाया। इसके बाद घर पहुंची पत्नी ने उसे पूरी बात बताई। वह नोएडा से घर आया। पति की तहरीर पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। मंगलवार को पुलिस ने मुकेश को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि उसके साथी मोनू की भी तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। (संवाद)