फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: अवैध पटाखों के साथ एक गिरफ्तार

विज्ञापन
फोटो 28 : बरामद माल के साथ आरोपी।
विज्ञापन
जालौन। कोतवाली पुलिस ने सोमवार को पुराने हाट वाले मार्ग से अवैध पटाखों की बड़ी खेप बरामद करते हुए एक व्यक्ति को पकड़ा है। पुलिस ने उसके कब्जे से 12,900 देशी सुतली बम, 816 पैकेट आंधी-तूफान, मार्का माचिस पटाखा और 300 पैकेट दीवार मार पटाखा बरामद किए हैं। इनकी अनुमानित कीमत लगभग 1.50 लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन

सोमवार की रात कोतवाली प्रभारी अजय ब्रह्म तिवारी को सूचना मिली कि नत्थू तिराहा से पुरानी हाट जाने वाली सड़क के पास अवैध आतिशबाजी का भंडारण हो रहा है। मौके पर एक लोडर में भी आतिशबाजी रखी हुई है। सूचना मिलते ही कोतवाल समेत, चौकी प्रभारी जितेंद्र सिंह पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मौके से मोहल्ला तोपखाना निवासी मोहम्मद हामिद एलपी को पकड़ा है।
पुलिस ने लोडर व मोहल्ले में उनके मकान के सामने खड़ी लोडर से 12,900 देशी सुतली बम, 816 पैकेट आंधी-तूफान मार्का माचिस पटाखा और 300 पैकेट दीवार मार पटाखा बरामद किए। बरामद विस्फोटक सामग्री को कब्जे में लेकर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाल अजय ब्रह्म तिवारी ने बताया कि अवैध आतिशबाजी पकड़ी गई है। एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है, जिससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें