फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: नाबालिग के अपहरण का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा कलार। थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में पुलिस ने नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने एक मई को थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसकी नाबालिग बेटी को धन सिंह निवासी धूता बरही थाना रामपुरा बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की और तीन मई को नाबालिग पीड़िता को सकुशल बरामद कर उसके पिता को सौंप दिया था। इसके बाद बुधवार छह मई को पुलिस ने लहर कनार मोड़ से आरोपी धन सिंह को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष वरुण प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें