फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: कोल्ड स्टोरेज में घुसकर मारपीट व लूट का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। कोल्ड स्टोरेज मालिक के साथ 24 लोगों ने असलहों के बल पर मारपीट कर अभद्रता की। कोल्ड स्टोर की जमीन पर कब्जा करने के विरोध को लेकर विवाद शुरू हुआ था। पीड़ित का आरोप है कि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष के इशारे पर इन लोगों ने उसके साथ मारपीट की है। पीड़ित ने एसपी को शिकायत पत्र दिया है।
विज्ञापन

जालौन कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रावतान निवासी प्रेम कुमार गुप्ता ने शुक्रवार को एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार को शिकायती पत्र दिया। इसमें बताया कि उसके भाई शिवकुमार, प्रेम कुमार, रामकुमार की प्रतापपुरा में जमीन है। इस पर उन्होंने कोल्ड स्टोरेज बनवाया है। वह उसकी देखरेख व संचालन का काम करता है। वहीं विपक्षी दो लोग डायरेक्टर हैं। आरोप है कि समझौते के आधार पर दोनों लोगों ने अपनी हिस्से की धनराशि प्राप्त कर समझौता लिखा था।
कुछ दिन बाद विपक्षियों की नियत खराब हो गई और गुरुवार की रात उक्त लोग करीब दो दर्जन लोगों के साथ असलहा लेकर आए। कुछ अपने हाथों में लाठी-डंडे भी लिए थे। सभी कारों व बाइक से थे। आते ही कोल्ड स्टोरेज के अंदर घुस आए और वहां मौजूद लोगों के साथ मारपीट करने लगे। इसके बाद कोल्ड स्टोरेज संचालक से दो लाख 80 हजार रुपये लूट लिए।
विज्ञापन

पीड़ित का आरोप है कि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष कई बार स्टोरेज पर आकर कर्मचारियों को यहां से भाग जाने की धमकी देकर फर्जी मामले में फंसवाने की बात कह चुके हैं। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद है। पीड़ित ने कार्रवाई किए जाने की मांग की है। एसपी ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें