फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। 16 वर्षीय रिश्तेदार किशोरी को नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म करने के आरोपी को कोतवाली पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया, यहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, पांच अक्तूबर को आरोपी उरई कोतवाली क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाली अपनी दूर की रिश्तेदार किशोरी को साथ ले गया था। आरोप है कि कोंच कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में खेत पर पहुंचकर उसने किशोरी को नशीला पदार्थ खिलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी किशोरी को नशे की हालत में उसके घर के पास छोड़कर भाग गया था। आसपास के लोगों ने किशोरी को बेसुध पड़ा देखकर पुलिस को सूचना दी थी। इसके बाद उरई पुलिस ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। होश में आने पर किशोरी ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। पीड़िता की मां ने कोंच कोतवाली में तहरीर देकर आरोपी प्रमोद खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने आरोपी जालौन के सालाबाद निवासी प्रमोद कुमार वर्मा को कोंच-नदीगांव मार्ग पर स्थित प्राइवेट आईटीआई कॉलेज के पास से गिरफ्तार किया और उसे आवश्यक कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर किशोरी का चिकित्सकीय परीक्षण कराया था। इसके बाद से ही पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें