फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: दो नाबालिग बेटियों से दुष्कर्म के आरोप में सौतेला पिता गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। रामपुरा थाना क्षेत्र में सौतेले पिता पर दो नाबालिग बेटियों से दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। बड़ी बेटी के गर्भवती होने पर मामला खुला। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


रामपुरा थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर दी। इसमें बताया कि उसके पति की मौत हो गई थी। इस पर उसे जानकारी मिली कि एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति जो पहले से शादीशुदा है, जबकि उनकी पत्नी अस्वस्थ रहतीं है तो उसने पांच वर्ष पहले शादी की थी। इसके बाद वह तीन बेटियों और एक बेटे के साथ उस व्यक्ति के साथ रहने लगी थी। आरोप है कि वह व्यक्ति खाने और दूध में नशीली गोलियां मिलाकर उसे और बेटियों को देता था। इसके बाद वह 15 और 11 वर्षीय दोनों बेटियों के साथ दुष्कर्म करता था। विरोध करने या किसी को बताने पर मां की हत्या करने और खुद फंदा लगाकर जान देने की धमकी देता था। डर के कारण किशोरियां चुप रहीं।

दो दिन से परेशान थी किशोरी

महिला के मुताबिक बड़ी बेटी दो दिन से गुमसुम थी और पूछने पर रोने लगती थी, लेकिन कुछ बताती नहीं थी। शनिवार को उसके पेट में तेज दर्द हुआ तो वह उसे अस्पताल ले गई। जांच में बेटी के गर्भवती होने की जानकारी मिली। पूछने पर किशोरी ने सौतेले पिता की करतूत बताई। आरोप है कि आरोपी कई महीनों से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था।
विज्ञापन


छोटी बहन ने देखा तो उसे भी धमकाया

पीड़िता का आरोप है कि एक दिन छोटी बहन ने आरोपी को उसके साथ दुष्कर्म करते देख लिया था। इसके बाद आरोपी ने छोटी बहन को भी जान से मारने की धमकी देकर उसका शोषण शुरू कर दिया। डर के कारण दोनों बहनों ने किसी को इसकी जानकारी नहीं दी। मामले की जानकारी होने पर महिला ने अस्पताल से ही पुलिस को सूचना दी और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी।

वर्जन
महिला की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। - डॉ. ईशान सोनी, एएसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें