आटा/इटौरा। ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। जबकि ट्रक बाइक को रौंदते हुए निकल गया। दुकानदारों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया जहां एक की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था। वहीं पुलिस ने टक्कर मारने वाले ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
आटा थाना क्षेत्र के सुरहती गांव निवासी बाइक सवार बबलू (40) साथी सोनू (35) के साथ मंगलवार को इटौरा आए थे। देर शाम वह गांव जा रहे थे। तभी परासन रोड स्थित सैयद बाबा स्थान के पास मौरंग से भरे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे दोनो उछलकर दूर गिरे। जिसमें सोनू बाल बाल बच गया। जबकि बबलू गंभीर रुप से घायल हो गया।