फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में तीन जगह हुए सड़क हादसे, छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में छह लोग घायल हो गए। इनमें एक दंपती भी शामिल हैं। पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के उमरारखेड़ा निवासी सियाराम (56) पत्नी रामसखी (48) रविवार की दोपहर बाइक से अपने गांव सोमई जा रहे थे। उसी दौरान झांसी-कानपुर हाईवे पर बड़ागांव के पास कार ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में दंपती घायल हो गए। दोनों का जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कदौरा संवाद के अनुसार हमीरपुर जिले के कुरारा निवासी रोहित (22), श्याम सिंह (30) और हरनारायण (24) बाइक से एक रिश्तेदार के घर कदौरा आए थे। रविवार की दोपहर तीनों बाइक से वापस जा रहे थे। कदौरा के उदनपुर व सहादतपुर रोगी बंबा के पास सड़क पर अचानक मवेशी आ गया। इससे बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इससे तीनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। ग्रामीणों ने घायलों को सीएचसी कदौरा सीएचसी भर्ती कराया है।
विज्ञापन

हमीरपुर जिले के भेड़ी जलालपुर गांव निवासी माखन सिंह (45) रविवार की सुबह कदौरा थाना क्षेत्र के मवई ब्राह्मण गांव ट्रैक्टर से रिश्तेदार के घर आ रहे थे। कदौरा के शहीद नगर गांव के पास लोडर को बचाने के चक्कर में माखन सिंह स्टीयरिंग नहीं संभाल सके और ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गया। माखन खुद ट्रैक्टर के नीचे दब गए। ग्रामीणों ने किसी तरह उसे बाहर निकालकर सीएचसी पहुंचाया। वहां उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें