फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में घायल किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसाकलार। एक सप्ताह पहले अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार किसान गंभीर रुप से घायल हो गया था, जिसका कानपुर में इलाज चल रहा था। 26 दिसंबर को परिजन उसे घर ले आए थे पर मंगलवार की सुबह घायल किसान की हालत बिगड़ गई, परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे थे। तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

सिरसाकलार थानाक्षेत्र के लौना गांव निवासी किसान राजेश सिंह (58) बाइक से 18 दिसंबर को न्यामतपुर गए थे। जब वह लौट रहे थे। तब अभेदेपुर गांव के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी थी। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गए थे। परिजनों को जानकारी होने पर वह उन्हें इलाज के लिए कानपुर ले गए थे। 26 दिसंबर को परिजन उन्हें कानपुर से घर ले गए थे। पुलिस का कहना है कि परिजनों ने घटना की तहरीर दी थी। उनकी मौत से पत्नी कुंती देवी, पुत्र राजाबाबू, दो पुत्रियों का रो- रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें