माधौगढ़। बाइक से आ रहे युवक को एक वाहन ने टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार युवक उछलकर सड़क पर गिरा। हेलमेट न होने से उसके चेहरे व सिर में गंभीर चोटें आईं। राहगीरों ने लहूलुहान हालत में पड़े युवक को वहां से गुजर रहे माधौगढ़ एसडीएम के अर्दली के साथ जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिरसा दो गढ़ी निवासी राघवेंद्र सिंह राजावत (40) अपने परिवार के साथ कस्बा जालौन के मोहल्ला चुर्खीबाल में रहता है। गुरुवार की दोपहर किसी काम के चलते बाइक से उरई जा रहा था। इस दौरान जब वह उरई जालौन रोड स्थित ग्राम कुकरगांव के बाहर से गुजर रहा था, तभी किसी तेज रफ्तार वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इस दौरान उधर से गुजर रहे माधौगढ़ एसडीएम ने खून में लथपथ अचेत राघवेंद्र को अपने अर्दली से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और हादसे खबर परिजनों को दी। बदहवास परिजन बिलखते जिला अस्पताल पहुंचे।