फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, साथी घायल

विज्ञापन
हादसे में घायल आदिल। - फोटो : ORAI
विज्ञापन
जालौन। ढाबा पर खाना खाकर बाइक से वापस लौट रहे युवकों को डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक डंपर की चपेट में आकर कुचल गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पीछे बैठा युवक टक्कर से उछलकर सड़क किनारे गिरा। उसे सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चुर्खीबाल निवासी हातिम (26) व मोहल्ला कटरा निवासी आदिल मंसूरी (22) दोनों ही बस स्टैंड पर हार्डवेयर की दुकान किए हैं। शुक्रवार की रात दोनों ने ढाबे पर खाना खाने का कार्यक्रम बनाया और रात करीब 8 बजे दोनों बाइक से औरैया रोड स्थित एक ढाबा पर खाना खाने के लिए चले गए। खाना खाकर रात में ही करीब साढ़े नौ बजे दोनों बाइक से लौट रहे थे। वापसी में कन्हैयालाल डिग्री कॉलेज के पास डंपर चालक ने पीछे से उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही आदिल उछलकर सड़क के किनारे खंदक में जा गिरा। वहीं बाइक चला रहा हातिम सड़क पर गिर गया। डंपर उसको रौंदता हुआ निकल गया। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचना दी और मृतक का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। हातिम की तीन वर्ष पहले शादी हुई थी। उसकी मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें