फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक फिसलने से गिरे युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। बुधवार की देर शाम लाहर से कोंच आ रहा बाइक सवार अनियंत्रित होकर फिसल गया। हादसे में युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उसे जीबी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया। जहां डाक्टर ने उसकी हालत में सुधार देखते हुए डिस्चार्ज कर दिया। बाइक चालक हेलमेट लगाए था। उधर, गुरुवार की सुबह उसकी दोबारा हालत बिगड़ गई। परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार 23 वर्षीय अमन दांतरे बुधवार की शाम लहार से बाइक पर सवार होकर वापस कोंच लौट रहा था। तभी नदीगांव थाना क्षेत्र के ग्राम सदूपुरा के पास बाइक फिसलने से अमन गिर गया और गंभीर रुप से घायल हो गया। उसके सिर के पिछले हिस्से में गंभीर चोट लगी, जिसकी वजह से वह बेहोश हो गया। राहगीरों की सूचना पर अमन के परिजन मौके पर पहुंचे और उपचार हेतु उसे जीबी हॉस्पिटल में भर्ती कराया। गुरुवार की सुबह 5 बजे अमन की पुन: हालत बिगड़ गई और परिजन फिर अस्पताल ले गए जहां चिकित्सक ने उसको मृत घोषित कर दिया। अमन दवा कंपनी में नौकरी करता था। बाइक चालक हेलमेट लगाए था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें