फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मवेशी को बचाने के चक्कर में रोडवेज बस डिवाइडर पर चढ़ी, तीन घायल

विज्ञापन
डिवाइडर में चढ़ी हमीरपुर डिपो की बस। - फोटो : ORAI
विज्ञापन
कदौरा। थाना क्षेत्र के हमीरपुर जोल्हूपुर हाईवे पर सुजानपुर के पास बुधवार की सुबह हमीरपुर डिपो की बस अन्ना मवेशी को बचाने के चक्कर में डिवाइडर पर चढ़ गई। हादसे में तीन लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

रोडवेज की हमीरपुर डिपो की बस सवारियां लेकर झांसी जा रही थी। बस जब कदौरा थाना क्षेत्र में पहुंची तो मवेशी को बचाने के चक्कर में असंतुलित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। हादसे में बस चालक रविंद्र कुमार (40) निवासी मोठ झांसी, धर्मेंद्र (30) और सूरज सिंह (60) निवासी हमीरपुर घायल हो गए। राहगीरों ने पुलिस की मदद से तीनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद पुलिस ने क्रेन मंगवाकर बस को डिवाइडर से हटवाया। बस में क्षमता से अधिक यात्री सवार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें