फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, दंपति घायल, पुत्री की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
आटा (जालौन)। ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दंपती पुत्री सहित सड़क किनारे रेलिंग पर गिरकर घायल हो गए। कुछ ही देर बाद मासूम पुत्री ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायल दंपती को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए झांसी मेडिकल कालेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन

कोंच थानाक्षेत्र के चांदनी गांव निवासी जीतेंद्र (30), पत्नी सीमा (28) व पुत्री अनन्या (5) के साथ रविवार की दोपहर में बाइक से कालपी थानाक्षेत्र के मरगायां गांव से लौट रहे थे। बाइक जब आटा थानाक्षेत्र के झांसी कानपुर हाइवे स्थित एक पेट्रोल पंप के पास पहुंची। तभी पीछे से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार जितेंद्र, सीमा व पुत्री अनन्या घायल हो गए। कुछ ही देर बाद अनन्या की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा देख आसपास मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। लोगों ने इसकी सूचना थान पुलिस को दी। पुलिस ने घायल दंपती को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहीं पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें