फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बाइकों की भिंडत में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। कैलिया क्षेत्र के नरी सुनाया गांव में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इसमें एक बाइक पर सवार ट्रक चालक की मौत हो गई। जबकि, दूसरी बाइक वाला मौके भाग गया। पुलिस टक्कर मारने वाले बाइक सवार की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के तूमरा गांव निवासी कमल किशोर तिवारी प्रजापति (38) शनिवार को गांव से बुआ को लेकर छपा थाना मोंठ जिला झांसी गया था। वहां से बाइक से वापस लौट रहा था। शनिवार को ही शाम सात बजे नरी सुनायां गांव के पास सामने से आ रही बाइक से कमल किशोर की बाइक की भिड़ंत हो गई। इससे कमल किशोर की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि कमल ट्रक चलाता था। उसकी मौत से पत्नी राजकुमारी, बेटा पवन, बेटी नेहा का हाल बेहाल है। थानाध्यक्ष ने बताया कि कमल किशोर की बाइक को टक्कर मारने वाले बाइक सवार की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें