कदौरा। सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। हादसे में ऑटो पर सवार 12 लोग घायल हो गए। उनकी चीखपुकार सुनकर आसपास मौजूद लोगों ने घायलों को ऑटो से बाहर निकालकर कदौरा सीएचसी पहुंचाया। जहां चार की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
कदौरा कस्बा के चतेला तिराहे के पास शनिवार की दोपहर 12 बजे सवारियों से भरा आटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में परमा (50), केतकी (45), विशाल (20) सभी निवासी जलालपुर हमीरपुर, पूजा (13), रामजी (24), श्यामजी (10), आरती (12), भूरी (40), जीतू (16), सरस्वती (14), शांति (35) और सुमित (13) सभी निवासी भेड़ी हमीरपुर घायल हो गए। जहां पूजा, श्याम, परमा और शांति की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया। जबकि आटो चालक मौके से भाग गया।