माधौगढ़। 32 सवारियों को लेकर रामपुरा से उरई जा रही प्राइवेट बस सामने से आ रही बाइक को बचाने में मिहौनी के पास खंदक में उतर गई। हादसे में छह छात्र समेत 13 लोग घायल हो गए। शोरगुल सुन कर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।
गुरुवार की सुबह एक प्राइवेट बस जगम्मनपुर से 32 सवारी लेकर उरई जा रही थी। रास्ते में मिहौनी गांव के पास माधौगढ़ की ओर से आ रहे बाइक सवार को बचाने में बस अनियंत्रित होकर खंदक में उतर गई। हादसे में छात्र ईशू (12), विसना (14), नैनसी (16) निवासी रजपुरा, विदित (11) वशु (14), अशिंका (16) निवासी गांव अकबरपुरा, बकरीदन (60) निवासी लहार, देवेंद्र (58), पुष्पा (50) निवासी कस्बा रामपुरा, सुषमा (32) निवासी सुल्तानपुरा जागीर, जगराम (60), देवेंद्रश्री (58) निवासी गांव रजपुरा, तुलाराम (80) निवासी सिहारी घायल हो गए। ग्रामीणों ने सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां ईशू के सिर व पुष्पा के पैर में अधिक चोट लगने की वजह से डाक्टर ने दोनों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। अन्य को इलाज के बाद घर भेज दिया गया है। सीएचसी प्रभारी डॉ. रामेंद्र पचौरी का कहना है कि दस सवारियों को कम चोट लगी थी। सिर्फ तीन लोग ज्यादा घायल हैं।