फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन ने होमगार्ड की बाइक में मारी टक्कर, मौत888

विज्ञापन
विज्ञापन
महेवा। ड्यूटी कर बाइक से घर लौट रहे होमगार्ड को वाहन ने टक्कर मार दी। वह सड़क पर गिरकर गंभीर रुप से घायल हो गए। लहूलुहान हालत में राहगीरों ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टर ने झांसी मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। परिजन उन्हें लेकर झांसी जा रहे थे, रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वह हेलमेट लगाए था।
विज्ञापन

चुर्खी थानाक्षेत्र के चुर्खी गांव निवासी रामराज सिंह (48) कालपी में होमगार्ड के पद पर तैनात थे। वह पीआरवी 1588 के चालक थे। रविवार शाम करीब सात बजे वह ड्यूटी कर बाइक से अपने गांव चुर्खी लौट रहे थे। इस दौरान न्यामतपुर के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
परिजनों ने बताया कि वह कालपी में ही पत्नी व बच्चों के साथ रहते थे। गांव में अखंड रामायण का पाठ चल रहा था। कार्यक्रम में शामिल होने वह गांव आ रहे थे। दो भाइयों व एक बहन में छोटे थे। बेटे की मौत से पिता रामप्रकाश, मां छंदवती, पत्नी सीमा, बेटा अनमोल का रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस का कहना है कि टक्कर मारकर भागने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें