फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू कार पलटी, महिला की मौत, दो गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
माधौगढ़। कार से सूरत (गुजरात) जा रहे माधौगढ़ क्षेत्र के गढ़ा गांव निवासी पानी पूड़ी दुकानदार की कार भोपाल (मध्य प्रदेश) के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में कार सवार महिला की मौत हो गई। दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

गढ़ा गांव निवासी पानी पूड़ी दुकानदार श्री मोहन (50) रविवार की शाम पत्नी रामादेवी (48), पुत्र राहुल (23), पुत्र वधू पुष्पेंद्री (21), भाई शिवसिंह (48) के साथ कार से सूरत के लिए रवाना हुए। देर रात भोपाल से 80 किलोमीटर पहले बेवरा के पास चालक को झपकी आने से कार बेकाबू होकर पलट गई।
पुलिस ने कार में दबे लोगों को निकालकर वेवरा अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने रामा देवी को मृत घोषित कर दिया।। श्रीमोहन व पुष्पेंद्री की हालत नाजुक देख जिला अस्पताल भोपाल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें