फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे के बाद उरई में माहौल गमगीन, लड़की पक्ष के लोग कर्वी गए

विज्ञापन
जालौन में जिला परिषद के पास स्थित सजा गेस्ट हाउस। इसी में आनी थी चित्रकूट के कर्वी से बरात। - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई। शहर के कोतवाली क्षेत्र के गणेशगंज के एक घर में निकाह की खुशियां उस वक्त गम में बदल गईं, जब कर्वी चित्रकूट से आ रही बरातियों से भरी एक कार बांदा में हादसे का शिकार हो गई। हादसे में पांच बरातियों की मौत की खबर सुनते ही वधू पक्ष के लोगों में सांत्वना देने कर्वी दूल्हे के घर कर्वी रवाना हो गए। हादसे के कारण निकाह निरस्त हो गया।
विज्ञापन

गणेशगंज निवासी टेंपो चालक मोहम्मद आरिफ ने छोटी बेटी फजीलत का निकाह चित्रकूट के कर्वी से तय किया था। शनिवार को कर्वी से उरई बरात आ रही थी। बांदा जिले में झांसी- मिर्जापुर हाईवे पर कोतवाली क्षेत्र के जमुनीपुरवा गांव में बरातियों से भरी एक कार खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में कार पर सवार पांच लोगों की मौत हो गई। एक बराती गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही फजीलत के घर में निकाह की खुशियां गम में बदल गईं। उरई में जिला पंचायत गेस्ट हाउस में आयोजित निकाह समारोह में आए लोग गमगीन हो गए। हादसे के बाद बरात रास्ते से लौट गई, जिससे निकाह की सारी तैयारियां धरी की धरी रह गईं। दोनों परिवारों के बीच हादसे को लेकर मोबाइल पर बातचीत होती रही। उधर, निकाह समारोह निरस्त होने के बाद वधू पक्ष के लोग दूल्हे के परिवार के गम में शरीक होने के लिए कर्वी चित्रकूट रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें