फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच के बाद आठ पर्चे खारिज, अब 42 उम्मीदवार मैदान में

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों के नामांकनपत्र पत्रों की जांच बुधवार को की गई। इसमें माधौगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 20 लोगों ने नामांकन किया था। इसमें छह के पर्चे निरस्त कर दिए गए। अब यहां 14 प्रत्याशी है। इसी तरह कालपी विधानसभा क्षेत्र से 21 लोगों ने नामांकन दाखिल किया था। इसमें छह के पर्चे निरस्त हो गए और यहां 15 प्रत्याशी है। जबकि उरई विधानसभा क्षेत्र में 14 लोगों ने नामांकन किया था। इसमें एक पर्चा निरस्त कर दिया गया। यहां 13 प्रत्याशी है।
विज्ञापन

माधौगढ़ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा से मूलचंद्र निरंजन, सपा से राघवेंद्र प्रताप सिंह, बसपा से शीतल कुशवाहा, कांग्रेस से सिद्धार्थ दीवौलिया, जनसत्ता दल लोकतांत्रिक से ब्रजेश चंद्र, बहुजन मुक्ति पार्टी से भगवान सिंह, जन अधिकार पार्टी से मूलशरण कुशवाहा, आम आदमी पार्टी से रामजी, निर्दलीय अशोक कुमार राठौर, जगत पाल, जितेंद्र सिंह, रवींद्र कुमार, रामबिहारी, सुरेश चंद्र समेत 14 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है। इसी तरह उरई विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस से उर्मिला सोनकर खाबरी, भाजपा से गौरीशंकर वर्मा, सपा से दयाशंकर वर्मा, बसपा से सतेंद्र प्रताप, बहुजन मुक्ति पार्टी से जमुनादास, आम आदमी पार्टी से दीपशिखा, जन अधिकार पार्टी से बालकराम, राष्ट्रीय विकलांग पार्टी से लच्छीराम, स्वतंत्र जनता राज पार्टी से सीताराम, देश शक्ति पार्टी से सुशील कुमार, निर्दलीय चंद्रभान, दलसिंह और प्रेमलता वर्मा समेत 13 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। समाचार लिखे जाने तक कालपी विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों की सूची नहीं मिल पाई थी। हालांकि अभी नाम वापसी भी होनी है।
विज्ञापन

--------------------------------------
नामांकन पत्रों की जांच के बाद विधानसभावार स्थिति
---------------------
विधानसभा कुल नामांकन निरस्त अब प्रत्याशी
माधौगढ़ 20 6 14
कालपी 21 6 15
उरई 14 1 13
---------------------------------------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें