फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से मंहगा होगा टोल टैक्स, वाहन स्वामियों पर बढ़ेगा अतिरिक्त बोझ

विज्ञापन
विज्ञापन
एट। हाईवे पर सफर करना वाहन मालिकों एक अप्रैल से महंगा पड़ेगा, केंद सरकार ने एक अप्रैल से टोल की नई दरें लागू कर दी है। जिसके चलते वाहन मालिकों पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। यह रुपये फास्ट्रैंग से ही कटेंगे साथ ही मासिक पास भी महंगा हो जाएगा।
विज्ञापन

नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने टोल प्लाजा की कीमतों में बढ़ोतरी करने का फैसला किया है, जिससे अब ज्यादा टोल देना पड़ेगा। बढ़ी दरें एक अप्रैल से महंगी हो जाएगी। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने टोल रेट में पांच प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। इसके साथ ही मासिक पास की कीमतों में भी 10 से 20 रुपये की बढ़ोतरी होगी। फास्टैग से टोल टैक्स में होने वाली बढ़ोतरी आम जनता से लेकर ट्रांसपोर्टर्स पर और अधिक बोझ पड़ेगा। जिले के आटा व एट टोल प्लाजा में 5 से 10 रुपये की बढ़ोतरी मध्य रात से लागू कर दी जाएगी। टोल मैनेजर केके शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि परिवहन मंत्रालय की ओर से नई गाइडलाइंस लागू कर दी गई है। एक अप्रैल की मध्य रात से ही नई कीमतें लागू कर दी जाएंगे। यह कीमत फ ास्टट्रैक से कटेंगे साथ ही मासिक पास जो 275 में बनता था अब 285 रुपए में बनेगा। जिससे आने जाने वाले लोगों पर भार बढ़ सकता है। मुख्य परियोजना अधिकारी सुल्तान अहमद खान ने बताया है। टोल टैक्स हर फाइनेंशियल ईयर में बढ़ता है। नया रेट एक अप्रैल से लागू होगा और और इसको लेकर कंट्रोल रूम पर नजर रखी जा रही है।
झांसी जाने के लिए 30 रुपए का पढ़ेगा अतिरिक्त बोझ
लालजी विलाया का कहना है कि राष्ट्रीय परिवहन मंत्रालय द्वारा पांच से 10 प्रतिशत का अतिरिक्त बोझ बढ़ाने से दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। एट से झांसी जाने के लिए दो टोल पढ़ते हैं अगर 24 घंटे में वापसी होती है, तो करीब इसमें 30 रुपये का अतिरिक्त टोल देना पड़ेगा।
विज्ञापन

मासिक पास भी बनेंगा महंगा
कस्बा निवासी प्रिंस पटेल का कहना है, कि पहले 265 में एक माह के लिए लोकल पास बन जाता था। उसके बाद फास्टट्रैंग की व्यवस्था चालू होने के बाद 275 का लोकल पास बनने लगा था, लेकिन एक अप्रैल से फिर से 5 से लेकर 10 का अतिरिक्त बोझ पड़ने से लोकल पास भी अब महंगा बनने लगेगा। जिससे लोगों को परेशानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें