फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज 71 स्थानोंपर होगा टीकाकरण, तैयारियां पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। कोरोना से बचाव के लिए अब 45 साल पूरे कर चुके लोगों का टीकाकरण होगा। पहली अप्रैल से जिला अस्पताल समेत 71 स्थानों पर टीकाकरण कराया जाएगा। टीकाकरण के लिए तत्काल रजिस्ट्रेशन की भी व्यवस्था होगी।
विज्ञापन

बुधवार को सीएमओ कार्यालय स्थित अचल प्रशिक्षण केंद्र में जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. सत्यप्रकाश ने बताया कि कोरोना की जांच और टीकाकरण दोनों को व्यवस्थित चलाने की तैयारियां पूरी कर ली गई है। जिले में जो भी वैक्सीन लगाई जा रही हैं वह पूरी तरह सुरक्षित है। कोविशील्ड और कोवैक्सीन दोनों ही असरदार है।
सीएमओ डॉ. ऊषा सिंह ने कहा कि एक सप्ताह तक ओपन टीकाकरण होगा। इसमें पहले आओ पहले पाओ के आधार पर टीकाकरण होगा। इसके बाद श्यडूल बनाकर विभागवार टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन

टीकाकरण की समय सारिणी
मेडिकल कालेज, जिला अस्पताल, पीएचसी बाबई, पिंडारी, कुठौंद, सीएचसी जालौन, कोंच, कालपी, कदौरा, नदीगांव, रामपुरा, माधौगढ़ में सभी छह दिनों तक टीकाकरण होगा। नगरीय, ग्रामीण पीएचसी के अलावा हेल्थ वेलनेस सेंटर में भी टीकाकरण की व्यवस्था है। यहां पर सप्ताह में सोमवार, गुरुवार और शुक्रवार को टीकाकरण होगा। जबकि प्राइवेट अस्पतालों में कान्हा सुपर स्पेशियलटी हास्पिटल और सिद्धि विनायक हास्पिटल में भी हफ्ते में छह दिन टीकाकरण होगा।
स्टेशन व बस अड्डे पर होगी कोविड जांच
मुंबई, दक्षिण भारत समेत दूसरे राज्यों से आने वाले सभी यात्रियों की स्टेशन पर कोरोना जांच की जाएगी। इसके लिए टीमों को बढ़ाया गया है। अब दिन के साथ रात में भी आने वाली ट्रेनों के यात्रियों को कोविड जांच होगी। यदि कोई पॉजिटिव निकलता है तो उसे लक्षण के आधार पर क्वारंटीन किया जाएगा। बस अड्डे पर भी कोरोना जांच होगी।
प्रदर्शनी पर रोक लगाने की सहमति
उरई शहर के स्टेशन रोड पर चल रही प्रदर्शनी और मेले पर रोक लगाने के लिए डीएम से संस्तुति की गई है। डीएम ने भी इस पर सहमति जताई है। जल्द ही प्रदर्शनी और मेले पर रोक लगा दी जाएगी। अब बिना अनुमति के कोई कार्यक्रम नहीं हो सकेगा।
45 से अधिक उम्र के व्यक्ति को लगाए टीका
उरई। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में कोविड-19 वैक्सीनेशन को लेकर बैठक हुई।
डीएम ने स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, जिला कार्यक्रम कार्यालय, एनआरएलएम के अधिकारियों को निर्देशित किया, कि वह अपने विभागों के अधीनस्थ कर्मचारी जोकि 45 वर्ष से अधिक हो उन्हें वैक्सीनेशन हेतु भेजे व अन्य लोगों को भी प्रेरित करे। कोटेदारों की दुकानों पर वैैक्सीनेशन की सूचना प्रत्येक नागरिक को दी जाए। स्कूलों के टीचर, आशा, आंगनबाड़ी कार्यक र्ता एवं स्वयं सहायता समूह की महिलाएं 45 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों को घर घर जाकर जागरूक करें। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. ऊषा सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक भगवत पटेल सहित संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें