फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: खेत पर काम कर रहे युवक के पैर में मारी कुल्हाड़ी, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। खेत पर काम कर रहे एक युवक के पैर में कुल्हाड़ी मार दी। इससे वह घायल हो गया। युवक को कोंच सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से डाॅक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

कोंच कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भेड़ निवासी राघवेंद्र कुमार (26) बुधवार की सुबह वह अपने खेत पर काम कर रहा था, तभी उसके पास गांव का ही एक युवक पहुंचा और उसके साथ बातचीत करने लगा। अचानक उसने राघवेंद्र के पैर में कुल्हाड़ी से हमला कर दिया गया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही उसके परिजन खेत पर पहुंच गए और घायल को लेकर कोंच सीएचसी में भर्ती कराया।
डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर में जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों युवक आपस में परिचित है। दोनों एक साथ बैठक कर बातचीत कर रहे थे तभी अचानक राघवेंद्र पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। कोतवाल अजीत सिंह का कहना है कि दोनों आपस मे बैठक कर बातचीत कर रहे थे तभी उसके परिचित के युवक ने कुल्हाड़ी मार की सूचना मिली है। मामले की जांच की जा रही है, अभी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है तहरीर आने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी।
विज्ञापन


डेयरी संचालक पर पिटाई का आरोप
जालौन। काम छोड़ने पर डेयरी संचालक द्वारा फोन पर गालीगलौज करने एवं दुकान पर बुलाकर पिटाई करने की शिकायत पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर की है।
क्षेत्र के मोहल्ला हिरदेशाह निवासी हरीशंकर ने पुलिस को बताया कि वह सब्जी मंडी में संचालित एक डेयरी पर काम करते थे। कुछ दिनों पूर्व उन्होंने काम बंद कर दिया है। बुधवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे उनके फोन पर डेयरी संचालक की मिस कॉल पड़ी थी। जब उसने फोन लगाया तो उन्होंने गालीगलौज शुरू कर दी और दुकान पर आने के लिए कहा। वह दुकान पर पहुंचा तो उन्होंने उसकी पिटाई कर दी। जब आसपास के लोगों ने बचाने की कोशिश की तो देख लेने की धमकी दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। (संवाद)

फोन पर परेशान करने वाला युवक पकड़ा
जालौन। युवक द्वारा युवती को फोन पर परेशान करने की शिकायत पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर की है। क्षेत्र निवासी एक युवती ने पुलिस को बताया कि कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हिरदेशाह निवासी आमिर ने किसी तरह उसका मोबाइल नंबर ले लिया और वह उसे लगातार फोन करके परेशान करता रहता है। कई बार समझाया कि वह उसके नंबर पर कॉल न करे। इसके बाद भी वह मान नहीं रहा है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की है। (संवाद)

चौकी प्रभारी बदले गए
जालौन। मंगलवार की रात एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार ने चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार को जालौन से हटाकर रामपुरा थाना क्षेत्र की चौकी सिद्धपुरा तैनात किया। वहीं, जालौन कोतवाली में तैनात एसआई मनीष तिवारी को जालौन नगर चौकी का प्रभार सौंपा गया है। मनीष तिवारी ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें