फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: आरपीएफ अतिक्रमण किए हाथठेला व गुमटी वालों को हटाया

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच/उरई। रेलवे पुलिस बल ने बुधवार को कोंच रेलवे स्टेशन के आसपास जमे हाथठेला और गुमटी वालों के खिलाफ अभियान चलाया, जिससे उनमें हड़कंप मच गया। कार्रवाई में करीब 11 लोगों का चालान किया गया है।
विज्ञापन

आरपीएफ पुलिस ने कोंच में स्टेशन के आसपास अतिक्रमण किए गुमटी व हाथ ठेला वालों के खिलाफ अभियान चलाया। रेलवे क्रासिंग से कंजड़ बाबा तक रेलवे की जगह में अतिक्रमण किए लोगों को पकड़कर रेलवे स्टेशन पर बैठा दिया और उन सभी का चालान काटकर मुचलके पर छोड़ दिया। रेलवे स्टेशन के आसपास तमाशबीन लोगों की भी अच्छी खासी भीड़ लगी रही। एसआई जयपाल यादव ने पुलिस बल के साथ अतिक्रमण किए लोगों के खिलाफ अभियान चलाया।
उन्होंने बताया कि डीआरएम के आदेश पर यह अभियान चलाया गया है। आगे भी इसी तरह अभियान चलाया जाता रहेगा। उरई स्टेशन के बाहर कोरी क्वार्टर के आसपास निर्माण कार्य होने की सूचना पर सीनियर सेक्शन इंजीनियर विवेक दुबे ने आरपीएफ के दरोगा अनिल सिंह के साथ जाकर काम रुकवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें