फोटो - 02 खाई में पड़ी कार। संवाद
- फोटो : जामों-भादर मार्ग पर विस्फोट के बाद पड़ा सिलिंडर।
आटा। उरई से इटौरा की ओर जा रही कार बुधवार सुबह आटा थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन सड़क पर बिखरी गिट्टी के कारण अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। दो घायलों को उरई मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जबकि एक का इलाज नजदीकी अस्पताल में कराया गया।
आटा- इटौरा मार्ग पर भभुआ और पिपरायां के बीच सड़क निर्माण कार्य जारी है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे और गिट्टी बिखरी पड़ी है। इसी दौरान कार का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे खाई में पलट गई। हादसा होते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने तुरंत मदद करते हुए कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला।
घायलों की पहचान उरई निवासी चालक विकास (36), इटौरा की मुनिया देवी (55) और दशहरी निवासी मुखिया (50) के रूप में हुई है। इनमें से विकास और मुनिया देवी को गंभीर चोटें आने पर निजी वाहन से उरई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। मुखिया को नजदीकी अस्पताल में उपचार मिला।
स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माण कार्य के दौरान लापरवाही बरती जा रही है। सड़क पर गड्ढे और गिट्टी के चलते आए दिन वाहन फिसल रहे हैं और हादसे हो रहे हैं। लोगों ने निर्माण एजेंसी और प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।