कालपी। परीक्षा देकर लौट रही छात्रा के साथ नशेबाज युवक ने छेड़खानी की। छात्रा के शोर मचाने पर पास में मौजूद दरोगा के साथ भी आरोपी ने अभद्रता की। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की थी। इसके पहले बुधवार को भी नशे में पहुंचे एक अन्य युवक ने छात्रा से अभद्रता की। गांव के लोगों ने उसे पीट दिया। मामला पुलिस तक नहीं पहुंचा।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में स्थित इंटर काॅलेज में मंगलवार को परीक्षा देकर घर लौट रही छात्रा को नशेबाज युवक ने ऑटो से खींचकर छेड़खानी की। छात्रा की चीखपुकार सुनकर स्कूल के बाहर ड्यूटी पर मौजूद दरोगा ने आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी ने दरोगा से अभद्रता की थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की थी। दूसरे दिन बुधवार को भी इसी काॅलेज में परीक्षा देकर लौट रही दूसरी छात्रा के साथ नशेबाज युवक ने अभद्रता की तो लोगों ने उसे पीटकर भगा दिया। कोतवाल परमहंस तिवारी ने बताया कि उन्हें इस तरह की कोई जानकारी नहीं है। अगर शिकायत आती है तो कार्रवाई की जाएगी।