कालपी। झांसी-कानपुर हाईवे स्थित उसरगांव के पास एसडीएम के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने ओवरलोड ट्रकों के खिलाफ अभियान चलाया। इसमें 17 ट्रकों को सीज किया गया।
एसडीएम सुशील कुमार सिंह, सीओ अवधेश कुमार सिंह, एआरटीओ राजेश कुमार व खनिज निरीक्षक कुलदीप कुमार ने संयुक्त रूप से ओवरलोड वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान बिना दस्तावेजों के ओवरलोड मौरंग से भरे सात और गिट्टी से लदे 10 ट्रकों को पकड़ लिया। टीम ने सभी वाहनों को सीज करने की कार्रवाई की। प्रशासन की कार्रवाई से आसपास क्षेत्र में खलबली मच गई। कुछ घंटों के लिए ट्रकों का संचालन थम गया। एसडीएम ने बताया कि लगातार ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। आगे भी यह कार्रवाई जारी रहेगी।